धूमिल की ये कविता सही मायने में महिला शक्ति को पहचानते हुए उन्हें प्रेरीर करता है कि वे अपने अधिकारों के लिए लड़े।
(कुमारी रोशन आरा बेगम के लिए - जिसने खुद ) को आततायी टैंक के नीचे बम के साथ डाल लिया )
"आजाद रहना हर वक्त एक नया अनुभव है "
वह प्यारी लड़की
अपने देश वासियों के खून में हमलावर दांतों की रपट पढ़ना
और उसके हिज्जे के खिलाफ कदम - ब - कदम
मौत के फैसले की ओर बढ़ना
छाती पर बांध कर बम
कम से कम, कहें जिन्हें कहना
यह अद्भुत साहस था बीसवीं
शताब्दी के आठवें दशक के तीसरे महीने में
लेकिन मै सिर्फ यह कहना चाहूँगा-
यह एक भोली जरूरत थी
औसतन गलत जिंदगी और
सही मौत चुनने का सवाल था
इसे अगर कविता की भाषा में कहूँ
यह जंगल के खिलाफ
जनतंत्र का मलाल था
बाबुल के देश का चुटिहल धड़कता हुआ
टुकड़ा था सीने में
और फैसले का वक्त था।
एक हाथ जो नाजुक जरूर था
लेकिन बेहद सख्त था
आजाद अनुभवों की लकीर को
पूरब की ओर आगे तक
खींच रहा था
और लोग चकित थे देख कर कि एक नंगा गुलाब
किस तरह लोहे के पहाड़ को अपनी
मुट्ठी में भीच रहा था
ठीक इसी तरह होता है
जवानी जब फैसले लेती है
गुस्सा जब भी सही जनून से उभरता है
हम साहस के एक नए तेवर से परिचित होते है
तब हमें आग के लिए
दूसरा नाम नहीं खोजना पड़ता है
मुमकिन था वह आपने देशवासियों की गरीबी से
साढ़े तीन हाथ अलग हटकर
एक लड़की अपने प्रेमी का सिर छाती पर रखकर
सो रहती देह के अँधेरे में
अपनी समझ और अपने सपनों के बीच
मै उसे कुछ भी न कहता सिर्फ कविता का दरवाजा
उसके लिए बंद रहता लेकिन क्या समय भी उसे
यूँ ही छोड़ देता ?
वह उसके चुम्बन के साथ
बारूद से जले हुए गोश्त का
एक सडा हुआ टुकड़ा जोड़ देता
और हवा में टांग देता उसके लिए
एक असंसदीय शब्द नीच
मुमकिन यह भी था थोड़ी सी मेंहदी और
एक अदद ओढ़नी का लोभ
लाल तिकोने के खिलाफ बोलता जेहाद
और अपने वैनिटी बैग में छोड़कर
बच्चों कि एक लम्बी फेहरिस्त
एक दिन चुपचाप कब्र में सो जाती
हवा कि इंकलाबी औलाद
लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
ओ प्यारी भाभियों
ओ नटखट बहिनों
सिंगार दान को छुट्टी दे दो
आइने से कहो कुछ देर अपना अकेलापन घूरता रहे
कंघी के झडे हुए बालों की याद में गुनगुनाने दो
रिबन को फ़ेंक दो बाडिज अलगनी पर
यह चोटी करने का वक्त नहीं और न बाजार का
बालों को ऐंठकर जूड़ा बांध लो
और सब के सब मेरे पास आओ
देखो, मै एक नयी और तजा खबर के साथ
घर कि दहलीज पर खड़ा हूँ
ओह ! जैसा मैनें पहले कहा है -
बीस सेवों कि मिठास से भरा हुआ योवन
जब भी फटता है तो न सिर्फ टैंक टूटता है
बल्कि खून के छींटे जहाँ जहाँ पड़ते है
बंजर और परती पर आजादी के कल्ले फूटते है
और ओ प्यारी लड़की !
कल तू जहाँ आतिश के अनार कि तरह फूट कर
बिखर गयी है ठीक वहीँ से हम
आजादी की वर्ष गांठ का जश्न शुरू करते है।
सुदामा पांडेय 'धूमिल'
Thursday, February 4, 2010
Tuesday, February 2, 2010

धूमिल पर ये आरोप लगता रहा है कि वे महिला विरोधी कवि है, और धूमिल इस बात को अपने कवितावों के माध्यम से हमेशा गलत साबित किया है। अपनी कवितावों में धूमिल में महिलाओं को एक अलग और सशक्त स्थान दिया है, फिर चाहे वो "आतीश के अनार सी वह लड़की " हो या फिर "घर में वापसी "। अपनी कवितावों में माँ, बेटी और पत्नी को जिस तरह से उन्होंने प्रस्तुत किया है वो अपने आप में कई सवालों का जवाब देती है। एक तरफ जहा वो बेटी की आँखों की तुलना मंदिर में दीवट पर जलते हुए घी के दीए से करते है, वही पत्नी की आँखों को ओ बस आँख नहीं मानते। उनके लिए ओ उस हाथ की तरह है जो उन्हें थामे हुए है। घर में वापसी धूमिल की एक ऐसी ही कविता है। उम्मीद करता हूँ की आप सब लोगो को धूमिल की ये कविता जरूर पसंद आयेगी।
घर में वापसी
मेरे घर में पांच जोड़ी आँखे है
माँ की आँखें पड़ाव से पहले ही
तीर्थ यात्रा की बस के/ दो पंचर पहिये है
पिता की आँखें
लोहसाय की ठंडी सलाखे है
बेटी की आँखें मंदिर में दीवट पर
जलते घी के/ दीए है
पत्नी की आँखें आँखें नहीं
हाथ है जो मुझे थामे हुए है
वैसे हम स्वजन है, करीब है
बीच के दीवार के दोनों ओर
क्योकि हम पेशेवर गरीब है
रिश्ते है लेकिन खुलते नहीं है
और हम अपने खून में इतना भी लोहा
नहीं पते
कि हम उससे एक ताली बनवाते
और भाषा के भुन्नासी ताले को खोलते
रिश्तो को सोचते हुए/ आपस में प्यार से बोलते
कहते ये पिता है/ यह प्यारी माँ है/ यह मेरी बेटी है
पत्नी को थोड़ा अलग/ करते- तू मेरी
हम बिस्तर नहीं............. मेरी हमसफर है।
Tuesday, January 12, 2010
दूसरे प्रजातंत्र की तलाश में धूमिल
जब हम धूमिल की बात करते है तो एक ऐसे आदमी का चेहरा सामने आता है जो समाज की गलत नीतियों के खिलाफ अकेले लड़ जाने की ताकत लिया हुआ हो। जो एक आम आदमी के साथ खड़ा होकर उसकी लडाई अपने तरीके से लड़ता है।इस सारी लड़ाई को अपने सही मुकाम तक पहुचाने के लिए ललकारते है। क्योंकि वे अच्छी तरह जानते हैं कि इतिहास के तमाम महत्वपूर्ण फैसले अब तक न संसद और न विधान सभावों में हुए हैं और न आगे होंगे - इसलिए वे यहाँ बहुत साफ है -
हे भाई है !
अगर चाहते हो
कि हवा का रुख बदले
तो एक कम करो -
हे भाई हे !!
संसद जाम करने से बेहतर है-
सड़क जाम करो ।
और हवा का रुख बदलना धूमिल के यहाँ इसलिए भी जरुरी है कि उन्हें अपनी आशाओं, आशंकाओं, रचनाओं और सपनों के लिए एक दूसरे प्रजातंत्र की तलाश है -
मुझे अपनी कविताओं के लिए
दूसरे प्रजातंत्र की तलाश है
(नक्सलबाड़ी)
और धूमिल के यहाँ दूसरे प्रजातंत्र की तलाश तब पूरी होगी
जब दूध के पौधे झर रहे हो सफेद फूल
निः शब्द पीते बच्चे की जुबान पर
जब रोटी खायी जा रही हो चौक में
गोश्त के साथ
जब खटकर खाने की खुशी
परिवार और भाई चारे में
बदल रही हो
(कल सुनना मुझे )
धूमिल इसके लिए सचेत और क्रियाशिल भी दिखाए देते है। उन्हें अपनी माटी की उर्वरता का पूरा भरोसा और विश्वास भी है। इसलिए उनकी सारे प्रयत्न अपने भीतर शक्ति को लेकर संचालित है -
और दौड़ता हुआ खेतों की ओर गया।
जहाँ कतार की कतार
अनाज के अंखुए फूट रहे थे ।
Friday, June 26, 2009
गाँव
गाँव
धूमिल को अपने गाँव से बहुत प्यार था, लेकिन वे जानते थे की आज भी उनका गाँव देश के नक्शे में कोई जगह नहीं रखता है। इस बात का उन्हें हमेशा मलाल रहा। अपनी बात को एक सही रूप देते हुए ही शायद उन्होने अपने ही गाँव की माध्यम से एक शसक्त बात कही.....
धूमिल को अपने गाँव से बहुत प्यार था, लेकिन वे जानते थे की आज भी उनका गाँव देश के नक्शे में कोई जगह नहीं रखता है। इस बात का उन्हें हमेशा मलाल रहा। अपनी बात को एक सही रूप देते हुए ही शायद उन्होने अपने ही गाँव की माध्यम से एक शसक्त बात कही.....
मूत और गोबर की सारी गंध उठाए
हवा बैल के सूजे कंधे से टकराए
खाल उतारी हुई भेड़-सी
पसरी छाया नीम पेड़ की।
डॉय-डॉय करते डॉगर के सींगों में
आकाश फँसा है।
दरवाज़े पर बँधी बुढ़िया
ताला जैसी लटक रही है।
(कोई था जो चला गया है)
किसी बाज पंजों से छूटा ज़मीन पर
पड़ा झोपड़ा जैसे सहमा हुआ कबूतर
दीवारों पर आएँ-जाएँ
चमड़ा जलने की नीली, निर्जल छायाएँ।
चीखों के दायरे समेटे
ये अकाल के चिह्न अकेले
मनहूसी के साथ खड़े हैं
खेतों में चाकू के ढेले।
अब क्या हो, जैसी लाचारी
अंदर ही अंदर घुन कर दे वह बीमारी।
इस उदास गुमशुदा जगह में
जो सफ़ेद है, मृत्युग्रस्त है
जो छाया है, सिर्फ़ रात है
जीवित है वह - जो बूढ़ा है या अधेड़ है
और हरा है - हरा यहाँ पर सिर्फ़ पेड़ है
चेहरा-चेहरा डर लगता है
घर बाहर अवसाद है
लगता है यह गाँव नरक का
भोजपुरी अनुवाद है।
Thursday, May 21, 2009
Hi friend
This is my second post on the blog of 'THE GREAT HINDI POET DHOOMIL' this poem is taken from the SANSAD SE SADAK TAKl.
मुझसे कहा गया कि संसद
दे श की धड़कन को
प्रतिबिंबित करने वाला दर्पण है
जनता को, जनता के विचारों का नैतिक समर्पण है.
लेकिन क्या यह सच है?
या यह सच है कि
अपने यहां संसद - तेली की वह घानी है
जिसमें आधा तेल है और आधा पानी है
और यदि यह सच नहीं है
तो यहाँ एक ईमानदार आदमी को
अपनी ईमानदारी का मलाल क्यों है?
जिसने सत्य कह दिया है
उसका बुरा हाल क्यों है?
This is my second post on the blog of 'THE GREAT HINDI POET DHOOMIL' this poem is taken from the SANSAD SE SADAK TAKl.
मुझसे कहा गया कि संसद
दे श की धड़कन को
प्रतिबिंबित करने वाला दर्पण है
जनता को, जनता के विचारों का नैतिक समर्पण है.
लेकिन क्या यह सच है?
या यह सच है कि
अपने यहां संसद - तेली की वह घानी है
जिसमें आधा तेल है और आधा पानी है
और यदि यह सच नहीं है
तो यहाँ एक ईमानदार आदमी को
अपनी ईमानदारी का मलाल क्यों है?
जिसने सत्य कह दिया है
उसका बुरा हाल क्यों है?
Subscribe to:
Posts (Atom)