सुदामा पांडेय 'धूमिल'

सुदामा पांडेय 'धूमिल'

Thursday, February 27, 2014

उन्होंने किसी चीज को
सही जगह नहीं रहने दिया
न संज्ञा
न विशेषण
न सर्वनाम
एक समूचा और सही वाक्य
टूटकर
‘बि ख र’ गया है
उनका व्याकरण इस देश की
शिराओं में छिपे हुये कारकों का
हत्यारा है
उनकी सख्त पकड़ के नीचे
भूख से मरा हुआ आदमी
इस मौसम का
सबसे दिलचस्प विज्ञापन है और गाय
सबसे सटीक नारा है
वे खेतों मेंभूख और शहरों में

अफवाहों के पुलिंदे फेंकते हैं

Saturday, February 22, 2014

The City, Evening, and an Old Man: Me


I've taken the last  drag
and stubbed out my cigarette in the ashtray,
and now I'm a respectable man
with all the trappings of civility.

When I'm on vacation
I don't hate anyone.
I don't have  any protest march to join.
I've drunk all the liquor
in the bottle marked
FOR DEFENCE SERVICES ONLY
and thrown it away in the bathroom.
That's the sum total of my life.
(Like every good citizen
I draw the curtains across my windows
the moment I hear the air-raid siren.
These days it isn't the light outside
but the light inside that's dangerous.)

I haven't done a thing  to deserve
a statue whos unveiling
would make the wise  men of this city
waste a whole busy day.
I've been sitting in a corner of my dinner plate
and leading a very ordinary life.

What I inherited citizenship
in the neighborhood of a jail
and gentlemanliness
in front of a slaughter-house.
I've tied them both to my convenience
and taken  them two steps forward.
The municipal government has taught me
to  stay on the left side of the road.

(To  succeed in life you don't need
to read Dale Carnegie's book
but to understand traffic signs.)

Other than petty lies
I don't know the weight of a gun.
On the face of the traffic policeman
doing his drill in the square
I've always seen the map of democracy.

And now I don't have a single worry,
I  don't have to do a thing.
I've reached the stage in life
when files begin to close.
I'm sitting in my own chair on the veranda
without any qualms.
The sun's setting on the toe of my shoe.
A bugle's  blowing in the distance.
This is the time when the soldiers come back,
and the possessed city
is now slowly turning its madness
into windowpanes and lights.

(Translated from Hindi  by Vinay Dharwadker)

Saturday, July 28, 2012

हर तरफ धुआं है

हर तरफ धुआं है
हर तरफ कुहासा है
जो दांतों और दलदलों का दलाल है
वही देशभक्त है

अंधकार में सुरक्षित होने का नाम है-
तटस्थता। यहां
कायरता के चेहरे पर
सबसे ज्यादा रक्त है।
जिसके पास थाली है
हर भूखा आदमी
उसके लिए, सबसे भद्दी
गाली है

हर तरफ कुआं है
हर तरफ खाईं है
यहां, सिर्फ, वह आदमी, देश के करीब है
जो या तो मूर्ख है
या फिर गरीब है

Tuesday, April 17, 2012

धूमिल.....


सुदामा पाण्डेय
Sudama pandey dhoomil.jpg

जन्म: 09 नवंबर 1936
निधन: 10 फरवरी 1975
उपनामधूमिल
जन्म स्थानखेवली, जिला वाराणसी, उत्तरप्रदेश
कुछ प्रमुख
कृतियाँ
संसद से सड़क तक (1972), कल सुनना मुझे, सुदामा पाण्डे का प्रजातंत्र (1983)
विविधकल सुनना मुझे काव्य संग्रह के लिये 1979 का साहित्य अकादमी पुरस्कार
जीवनीधूमिल / परिचय




Dhoomil's poem Patkatha: Excerpts...Recited by Irfan

This is an audio capture of a video recording. Performed at India International Centre, New Delhi, Bharathidasan Institute of Management, Trichy

धूमिल की कुछ कविताओं का संग्रह कविता कोष पे उपलब्ध है.




















Friday, December 2, 2011

एक शाम धूमिल के नाम


९ नवम्बर को धूमिल के गाँव पे हर साल की तरह इस बार भी गोष्ठी का आयोजन किया गया. और मेरा इस बार भी खेवली जाना नहीं हुआ. प्रवीन यादव जी को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने मुझे मेल करके सूचित किया कि उनके पास धूमिल जी के जन्मदिन के कुछ फोटोग्राफ है और उन्होंने सारे फोटो मेल भी किये. ब्लॉग लिखने में और अपडेट करने में बहुत देर हुआ इसके लिए बहुत खेद है.

- ९ नवम्बर २०११ - एक शाम धूमिल के नाम

खेवली आज भी ९ नवम्बर को धूमिलमय हो जाती है
आप महसूस कर सकते है उनकी यादों को हर जर्रे में

यह ध्यान
रहे कि शब्द और शस्त्र के व्यवहार का व्याकरण
अलग-अलग है शब्द अपने वर्ग-मित्रों में कारगर
होते हैं और शस्त्र अपने वर्ग-शत्रु पर ।




कल वक़्त रुका कुछ बात हुई, आँखों से भी बरसात हुई
अनहद रोया फिर देखा सपनों में तुमसे बात हुई
(कन्हैया पाण्डेय: धूमिल के छोटे भाई )






चहरे की झुर्रियों में देख सकते हो तो देखो
एक तस्बीर जो धूमिल नहीं होती
नज़र पढने का हुनर उन्हें बहोत आता था
जिनकी तस्बीर नज़र से ओझल नहीं होती
(घिशन यादव: धूमिल के मित्र )


Thursday, November 10, 2011

धूमिल के गांव में धूमिल की बातें.............


जनकवि सुदामा पांडेय धूमिल की 75वीं जयंती बुधवार को उनके गांव खेवली में धूमधाम से मनायी गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में धूमिल की स्मृतियों को सहेजने के साथ ही उनकी जयंती को खेवली महोत्सव के रूप में मनाने के प्रस्ताव पर विद्वतजनों ने अपनी सहमति जताई। गोष्ठी में मुख्य अतिथि काशी विद्यापीठ हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष श्रद्धानंद ने कहा कि धूमिल जनकवि तो थे ही साथ ही उतने ही निर्भीक भी। धूमिल ने लिखा है कि अन्याय व शोषण के खिलाफ संघर्ष की तीव्रतम परिणति खूनी क्रांति हत्या व हिंसा की जमीन से ऊपर उठकर वर्तमान व्यवस्था के विध्वंस की घोषणा है। सत्य व तर्क की जमीन पर खड़े होकर यह घोषणा करने का साहस सिर्फ जनकवि धूमिल में ही था। विशिष्ट अतिथि डॉ. जयराम सिंह ने कहा कि अपने यहां जनतंत्र एक ऐसा तमाशा है, जिसकी ज्ञान मदारी की भाषा है। अपने यहां संसद तेल की वह घानी है जिसमें आधा तेल व आधा पानी है। कवि व पत्रकार हिमांशु उपाध्याय ने कहा कि रचना के बल पर ऊंचाईयां हासिल करने वाले धूमिल के गांव खेवली में महोत्सव के बहाने याद करने की जरूरत है ताकि इस गांव को भी साहित्यिक व सांस्कृतिक हलचलों से जोड़ा जा सके। गोष्ठी में मौजूद विद्वतजनों के साथ ही ग्रामीणों ने भी इसका समर्थन किया। अध्यक्षता प्रो. अवधेश प्रधान ने की। डॉ. आरके सिंह, डॉ. कन्हैया पांडेय, प्रभाकर सिंह, विशाल विक्रम, डॉ. सदानंद आदि ने विचार व्यक्त किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने धूमिल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगोष्ठी के पश्चात रचनाकार धूमिल की पत्‍‌नी श्रीमती मूरत देवी व उनकी चाची प्रभावती देवी समेत अन्य घर के सदस्यों से मिले। स्वागत धूमिल के पुत्र रत्‍‌नशंकर पांडेय, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कन्हैया पांडेय, आनंद रत्‍‌न पांडेय व संचालन देवी शंकर सिंह ने किया। बोले : धूमिल के गांव के साथी कभी धूमिल के साथ पल बिताने वाले घिस्सन यादव उनकी प्रसंशा करते नहीं अघाते। कहते हैं कि इस गांव के विकास के लिए फिलहाल सड़क की बहुत आवश्यकता है। जवाहर यादव ने कहा कि किसी के साथ अन्याय न हो। खेती परिश्रम से हो। भैया लाल मिश्र बोले इस गांव में खेवली महोत्सव का आयोजन हो व पारसनाथ पांडेय व लल्लन विंद ने भी गांव में विकास के साथ ही खेवली महोत्सव की मांग रखी। दिशा-2011 में नृत्य की धूम वाराणसी : पहडि़या स्थित हैप्पी मॉडल स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम दिशा-2011 का आयोजन बुधवार को नागरी नाटक मंडली में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न लोकनृत्यों व फिल्मी डांस हिपहॉप की धूम रही। थीम डांस शीतला घाट पर हुई बम ब्लॉस्ट की घटना पर आधारित था जिसने लोगों को काफी प्रभावित किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि एएफटीसी के प्रधानाचार्य डॉ. डीएन शर्मा एवं सुनंदा श्रीवास्तव ने किया। छात्र-छात्राओंको कक्षानुसार पुरस्कृत किया गया। अतिथि परिचय हेड मिस्ट्रेस विभा सहाय व धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य आशा राय ने किया। मानिनि भगत, प्रबंध निदेशक मनु कुमार भगत, उप निदेशक नीता सिंह समेत छात्र व अभिभावक मौजूद थे।