सुदामा पांडेय 'धूमिल'

सुदामा पांडेय 'धूमिल'

Thursday, September 14, 2017

भाषा की रात / #हिंदी_दिवस

ओ, भाषावार हमलों से हलकान मेरे भाई !
क्या तुम्हें अब भी
उसी पे भरोषा है,
जिसके अधिकार में
हमारी लिट्टी है,
चावल है,
इडली है
डोसा है ?
हाय! जो असली कसाई है
उसकी निगाह में
तुम्हारा यह तमिल - दुःख
मेरी इस भोजपुरी - पीड़ा का
भाई है
भाषा उस तिकड़मी दरिंदे का कौर है
जो सड़क पर और है
संसद में और है
इसलिए बहार आ !
संसद के अंधेर से निकलकर
सड़क पे आ !
भाषा ठीक करने से पहले आदमी को ठीक कर

#हिंदी_दिवस #हिंदी_कविता #धूमिल

Friday, August 18, 2017

उसके बारे में


पता नहीं कितनी रिक्तता थी-जो भी मुझमे होकर गुजरा -रीत गया
पता नहीं कितना अन्धकार था मुझमे
मैं सारी उम्र चमकने की कोशिश में
बीत गया
भलमनसाहत
और मानसून के बीच खड़ा मैं
ऑक्सीजन का कर्ज़दार हूँ
मैं अपनी व्यवस्थाओं में
बीमार हूँ

                                                                    #उसके_बारे_में / #धूमिल